निबंध लेखन में सुमा रावत ने मारी बाजी

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल के भौतिक विज्ञान विभाग परिषद एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में जी-20 के तहत संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” शीर्षक पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कशिश पोखरियाल, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सुमा रावत, बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र सौरभ सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन भौतिक विज्ञान प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह रावत ने किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नवरतन सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर डॉ. विवेक रावत, धर्मेन्द्र सिंह रावत, डॉ. दुदुन मेहता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *