मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ, सुपरवाइजर और बीएलओ सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने अधिकारियों व कर्मचारियों सहित वरिष्ठ नागरिकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजरो को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर सकलानंद नौटियाल व बीएलओ उपेंद्र सिंह रावत, रोशनी, गबर सिंह को राज्य स्तरीय पुरुस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। जनपद में दिव्यांग आइकन कांता प्रसाद, वरिष्ठ नागरिक राजेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दायित्वों के निर्वहन से मत प्रतिशत को बढ़ाने एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने बीएलओ को स्वच्छ/स्पष्ट मतदाता सूची बनाने के लिए भी प्रेरित किया ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, एडीएम इला गिरी, एचएनबी के कैंपस एंबेसडर प्रभाकर बडोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एसपी सिंह, सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *