संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया है। इस दौरान नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया का भी कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा और निकाय चुनावों की तैयारी करने की बात कही।
बुधवार को व्यापार मंडल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कार्य कर रही है। जन-जन तक सरकारी योजनाएं पहुंचें इसके लिए कार्यत्र्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संगठन से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए नगर क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर नगर प्रभारी दर्शन सिंह बिष्ट, सुनील गोयल, बीना रावत, मानेश्वरी बिष्ट, विनय शर्मा, आशुतोष तिवारी, पीयूष सुयाल, विनोद तिवारी, अर्जुन अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, नीना बेंजवाल, प्रीति कुलाश्री, विजयानन्द पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *