भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सूरज व सिलोड़ी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर से भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री सूरज घिल्डियाल एवं मथुरा प्रसाद सिलोड़ी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। गोदियाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर आज उनके कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री सूरज घिल्डियाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को जीत दिलाने में उनका पूरा योगदान रहेगा। कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। जनता के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर सुधांशु नौडियाल, मीना रावत, बसंती जोशी, अंजू भट्ट, श्वेता खन्ना, राजेश्वरी रावत आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *