भाजपा को छोड़ संजय डोभाल को दिया समर्थन

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। जिला पंचायत सदस्य आंनद सिंह राणा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर यमुनोत्री विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की भावना के विपरीत यमुनोत्री विधान सभा सीट पर टिकट का वितरण किया है।
पत्रकारों से बातचीत में जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा ने कहा कि नौगांव की पूर्व प्रमख सरोज पंवार, जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार समेत नौगांव विकास खंड के 80 प्रतिशत ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास को गति देने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधान सभा सीट पर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल परचम लहरायेंगे। कांग्रेस और भाजपा से क्षेत्र की जनता काफी तंग आ चुकी है। इस अवसर पर संजय डोभाला, सुमन भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *