जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत रांसी मैदान में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में बुधवार को दौड़, लंबी कूद का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित अंडर-23 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूरजपाल सिंह ने पहला, कुणाल ने दूसरा, सुबरत ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में आशिफ अली ने पहला, अमन रावत ने दूसरा, नीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बुधवार को अंडर -20 बालक की 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक भटट ने पहला, अनुज नेगी ने दूसरा, पवन ने तीसरा, 400 मीटर में आदर्श मोहन पहले, दीपांशु दूसरे व रौनक रावत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 के 400 मीटर दौड़ में ऋषभ ने पहला, आशीष ने दूसरा, आयुष ने तीसरा, लंबी कूद में कृष्णा ने पहला, दिव्यांशु ने दूसरा व हर्षित ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में अनिष नेगी पहले, अतुल दूसरे, देवेश तीसरे, 1500 मीटर दौड़ में साहिल पहले, मयंक दूसरे, तरूण तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंश ने पहला, सुदर्शन ने दूसरा व निखिल ने तीसरा, लंबी कूद में ऋषभ ने पहला, अरमान ने दूसरा, अनुराग ने तीसरा स्थान हासिल किया।