सुरक्षा को लेकर सीओ की पुलिसकर्मियों संग बैठक

Spread the love

चम्पावत। पूर्णागिरि में नवरात्रों में सुरक्षा को लेकर टनकपुर कोतवाली में सीओ वीसी पंत ने पुलिस कर्मियों की बैठक ली। इस दौरान मूवी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस को अलर्ट किया। सीओ पुलिस कर्मियों की रूटीन ड्यूटी और चेक पोस्ट प्रभारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम को भी अलर्ट रहने को कहा है। ठुलीगाड़ प्रभारी लक्ष्मण सिंह को सुरक्षा व्यवस्था बनाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने पास ड्यूटी का ब्यौरा रखें। काकी मेले के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *