सुरेंद्र को अध्यक्ष तो संजय को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डा. शिवानंद नौटियाल एवं सुरेंद्र नौटियाल जनकल्याण सामाजिक समिति की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में समाज के प्रति असहाय परिवार के व्यक्तियों की सहायता के रूप में मदद, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य समाज और जनहित के लिए विकास कार्य दिव्याग बच्चों की सेवा उपचार सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम, पौधरोपण करना जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र नौटियाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से नवनियुक्त कार्यकारिणी में सुरेंद्र नौटियाल अध्यक्ष, आशुतोष पोखरियाल उपाध्यक्ष, शैलजा देवी नौटियाल कोषाध्यक्ष, नवीन रावत सहसचिव, संजय नौटियाल सचिव, विजय सिंह व देवेश्वरी देवी को सदस्य चुना गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *