नवरात्रि को लेकर सजे मंदिर, तैयारियां पूरी

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गुरुवार से शुरू होने वाले नवरात्रि को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। शहर के खांडयूसैंण स्थित वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। वहीं, भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में भी तैयारियां की गई हैं। नवरात्रि पर भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शतचंडी यज्ञ, संगीतमय सुंदर कांड, भजन प्रतियोगिता, संस्कृत विद्यालय व अन्य विद्यालयों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय सभा के अध्यक्ष नवीन जुयाल ने बताया कि गुरुवार से आयोजित होने वाले नवरात्रि महोत्सव में भुवनेश्वरी उपासक मण्डल के संयोजकत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *