सूर्यप्रकाश पुरोहित बने उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के अध्यक्ष

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सूर्यप्रकाश पुराहित को अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान सत्र की अध्यक्षता करते हुए विजय बिष्ट ने उमेद सिंह भंडारी व एपी अमोली ने संगठन का मांग पत्र पढ़ा। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज विद्युतकर्मी विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। कर्मियों की सभी मांगें जायज हैं। सरकार को विद्युत कर्मियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस दौरान दीपक बेनवाल को संरक्षक, सूर्यप्रकाश पुरोहित को अध्यक्ष, सोहन लाल शर्मा को महामंत्री, सीपी मठपाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर रेनू त्यागी, नईमा खातून, जयदीप नेगी, अशीष रावत, सौरभ तिवाड़ी, प्रदीप बडोला, राकेश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *