स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत स्लोगन प्रतियोगिता कराई

Spread the love

चम्पावत। नगर पंचायत लोहाघाट ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान नगर को स्वच्छ रखने में महत्पवूर्ण भूमिका निभाने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा को नगर का ब्रांड एंबेसडर चुना गया। रविवार को नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न स्कूलों से 75 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष वर्मा ने कहा राज्य सरकार के शहरी विभाग के निर्देश स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। उन्होंने कहा प्रथम तीन स्थान में आने वाले प्रतिभागी के स्लोगन का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और हर मोहल्ले पर प्रतिभागियों का नाम और स्लोगन लिखे जाएंगे। संचालन ईओ कमल कुमार ने किया। यहां राजकुमार बिष्ट, सुमित गड़कोटी, प्रमोद महर, एलएम भट्ट, कैलाश उपाध्याय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *