Uncategorized

बालाकोट में लगाई पशु प्रदर्शनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। विण विकासखंड के बालाकोट में पशुपालन विभाग ने पशु प्रदर्शनी लगाई, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने अपने उन्नत पशुओं के साथ भाग लिया। कलावती की गाय चैंपियन रहीं। दुर्गा देवी की गाय को पहला व मनीषा देवी की गाय को दूसरा स्थान मिला। रविवार को बालाकोट में लगी पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा किसानों को पशुपालन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। कहा सीमांत जनपद में पशुपालन किसानों की आय का बेहतर जरिया बन सकता है। कार्यक्रम में शामिल जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। सीवीओ डॉ.विद्यासागर कापड़ी ने कहा पशुपालन को वैज्ञानिक तरीके से अपनाकर किसान निश्चित ही आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी में क्षेत्र के 150से अधिक किसानों ने अपने पशुओं के साथ भाग लिया। कलावती की गाय चैंपियन रहीं। गाय वर्ग में दुर्गा देवी को पहला व मनीषा देवी को दूसरा स्थान मिला। बछिया वर्ग में नरेंद्र सिंह पहले, महेंद्र सिंह दूसरे व कमला देवी तीसरे स्थान पर रहीं। ब्लॉक प्रमुख ने किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. मनोज जोशी, डॉ. दीपा रिंगवाल, डॉ. सौरभ भट्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!