स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। ग्राम सिसैया में आयोजित कार्यक्रम में 97 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी गुरदयाल सिंह और 98 वर्षीय राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त स्वतंता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह को शाल एवं स्मृति देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए उनके त्याग व बलिदान का नमन किया।स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में गुरुद्वारा परिसर में पौंधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीसी परगाई, जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार, सचिव दीप चन्द्र भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश, सरजीत सिंह, अरविन्द सिंह, विजय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *