स्वयं सेवियों ने लिया कोरोना के खिलाफ जंग जारी रखने का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ अपने व्यवहार में परिवर्तन हेतु गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े कार्यक्रम समन्वयकों, कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयं सेवियों ने शपथ लेकर कोरोना के विरूद्ध अपनी जंग को जारी रखने का संकल्प लिया। इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी, राजकीय इंटर कॉलेज साकिनखेत, राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार के एनएसएस स्वयं सेवियों ने भी शपथ ली।
जनपद पौड़ी के जिला समन्वयक परितोष रावत ने कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई के संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार, राजन शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर कोटद्वार, सत्यपाल सिंह नेगी मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर कोटद्वार आदि उपस्थित रहे। एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने स्वयं सेवियों से ऑनलाइन शपथ दिलाई। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति जन जागरूकता अभियान को निरन्तर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जनता इंटर कॉलेज सुरखेत में प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर ने स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। वहीं इंटर कॉलेज परसुण्डाखाल में कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों ने अपने गांवों के प्राथमिक विद्यालयों व पंचायत घरों में एकत्र होकर मास्क पहनकर व दो गज की दूरी बनाकर कोविड-19 के खिलाफ अपने जागरूकता अभियान को जारी रखने के लिए शपथ ली। श्री हंस महाराज राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा के कार्यक्रम अधिकारी पूनम रावत, जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष ढौंडियाल के मार्गदर्शन में व्यवहार में परिवर्तन लाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *