छात्र-छात्राओं को बांटी स्वेटर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हंस फाउंडेशन की ओर से पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत के 48 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की कई। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को महिला दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि महिला दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य मातृ शक्ति के प्रति सम्मान व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है। कहा कि वैदिक काल से नारियों की तुलना देवी-देवताओं से की जाती हे। लेकिन, आज की नारी को अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। नारी शक्ति को शिक्षित होना अपना बेहतर भविष्य बनाना चाहिए। पुष्कर सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर दिए जाने पर हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज, माता मंगला व प्रदेश प्रभारी पद्मेंद्र बिष्ट का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नेहा, मनीषा, करिश्मा, मनीषा चौहान, ज्योति, सोनाली, शिवानी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *