विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय का ध्यान रखें

नई टिहरी : भिलंगना ब्लॉक की हिंदाव पट्टी के ग्राम प्रधानों की बैठक गुरुवार को राउमावि अंथवाल गांव में प्रधान रेखा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने प्रधानों व ग्रामीणों को ब्लॉक की ओर से संचालित मनरेगा, राज्य एवं केंद्रीय वित्त सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समीक्षा भी की। उन्होंने सभी पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समय का विशेष ध्यान दिए जाने की अपील की। बैठक में प्रधान महिपाल सिंह रावत, प्रदीप, अनिल चौधरी, सुरेखा देवी, रघुवीर सिंह घणाता, प्रतिमा देवी, सरपोली, नगीना देवी, जसपाल सिंह नेगी, रेखा देवी रावत, प्रबल सिंह कैंतुरा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *