रैली निकाल नशे के प्रति किया जागरूक

Spread the love

विभिन्न संस्थाओं की ओर से शहर में निकाली गई रैली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से शहर में रैली निकाल आमजन को नशे के प्रति जागरू किया गया। इस दौरान रैली में कण्वाश्रम के इतिहास से संबंधित विभिन्न झांकियां भी मौजूद रही। रैली के क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सोसायटी एवं उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली देवी मंदिर से मालवीय उद्यान तक निकाली गई। रैली का शुभांरभ सहायक पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल, जीत सिंह पटवाल, प्रकाश चन्द्र कोठारी व शूरवीर केष्टवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को यह संदेश देना था कि नशा मनुष्य के जीवन पर कितना बुरा प्रभाव डाल सकता है। रैली में छात्र-छात्राओं ने ‘नशे के दानव को भगाना है, कण्वनगरी को बचाना है जैसे नारों से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। रैली में कण्वाश्रम के विहंगम दृश्य को दर्शाती झाँकी आकर्षण का केंद्र रही। रैली के मालवीय उद्यान में पहुंचने के पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में भरत महोत्सव ट्राफी का अनावरण किया गया। इस दौरान एस पी थपलियाल, प्रवेश नवानी, राजेंद्र कुमार, अतुल बडोला, अंजू रावत, पूनम रावत, रेखा देवी, किरन गुसाई और विजयपाल कुकरेती सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *