प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट में भागीरथी संस्थान लोहाघाट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले में उत्ष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। भागीरथी संस्थान की प्रबंधक दिव्या गुप्ता की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान के मुख्य अतिथि सीईओ आरसी पुरोहित रहे। इस दौरान जिले के करीब 150 शिक्षकों को उत्ष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। वहीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 60 फीसदी से ऊपर अंक लाने वाले तीन सौ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रबंधक दिव्या गुप्ता ने संस्थान की ओर से चलाये जा रहे इंजीनियरिंग, पलिटेक्निक कोर्सेज, फार्मेसी कोर्सेज, आईआईटी और आईआईएम के शार्ट टर्म कोर्सेज पर चर्चा की। उन्होंने सभी विद्यालयों को संस्थान में निशुल्क एजुकेशनल टूर, स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल कोर्सेज के लिए आमंत्रित किया। यहां प्रधानाचार्य प्रकाश कलौनी, मनीष भट्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *