उत्तराखंड

डीडीहाट में कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में सत्याग्रह किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सत्याग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार में आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। बढ़ती महंगाई के बीच बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में अच्छ दिनों का सपना दिखाकर भाजपा की सरकार सत्ता में आई, लेकिन सत्ता में काबिज होने के बाद आमजन को धोखा देने का काम किया है। कहा रसोई गैस से लेकर खाद्य सामाग्री के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। वर्तमान में रसोई गैस 1100 रुपये पार पहुंच गई है। यहां कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र बोरा, चंचल चौहान, अजय अवस्थी, गणेश कन्याल, बंशीधर जोशी, पुष्पा देऊपा, द्रोपदी काफलिया, माया मेहता, पुष्पा भंडारी, मनोहर कन्याल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!