कोटद्वार-पौड़ी

तंग गलियां भी की जा रही सेनेटाइज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को पूरे शहर समेत सभी वार्डों को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके लिए निगम युद्ध स्तर पर
जुटा हुआ है। शहर के छोटे-बड़े सभी बाजारों, मुख्य सड़कों, पार्कों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है। बाजारों की छोटी से छोटी गलियों में भी हैंड मशीन से स्प्रे
किया जाएगा। शहर को पूरे तरीके से वायरस मुक्त करने के लिए निगम पूरी तरह से तैयार है। शहर में हाईप्रोक्लोइड स्प्रे से छिड़काव किया जा रहा है। लोगों को भी
जागरूक करने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन के आदेशों का तुंरत प्रभाव व गंभीरता से पालन किया जा रहा है। उन्होंने
रविवार के दिन लोगों से घर में रहने की अपील की है। इससे निगम को स्प्रे का छिड़काव करने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!