जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बुधवार को पौड़ी बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय क्वीज और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में नगर क्षेत्र ने पहले स्थान पर रहा, जबकि क्विज में यूपीएस घुड़दौड़ी के तन्मय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्वीज में 32 स्कूलों के 79 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें यूपीएस घुड़दौड़ी के तन्मय ने पहला, जीआईसी पैडुल की प्राची ने दूसरा और इसी स्कूल की टीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 9 से 12 वर्ग में जीआईसी कंडारा के सारांश ने पहला, जीजीआईसी पौड़ी की श्रीयांशी ने दूसरा, हाईस्कूल ल्वाली की आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 6 से 8 वी तक विज्ञान प्रदर्शनी में 14 स्कूलों के 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में नगर क्षेत्र ने पहला, बनगांव ने दूसरा और यूपीएस घोड़ीखाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीआरसी समंवयक नवीन डोभाल की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में अजय बिष्ट, डा. अशोक, सुनीलुें१ंंि, स्वदेश नेगी, सुबोध कुकरेती, जयदीप रावत, कामनी नेगी, कमल उप्रेती, महेंद्र रौथाण ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता स्कूलों और प्रतिभागियों को आशुतोष खंडूरी द्वारा पुरस्कार वितरित किए।