मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : खिर्सू के ग्वाड़ और श्रीनगर के ग्लास हाउस में गुलदार की दहशत बरकरार है। यहां लोग गुलदार के डर में साए में जीने को मजबूर हैं। बुधवार को कांग्रेसियों ने ग्वाड़ गांव जाकर मृतक बच्चे के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से मृतक बच्चे के पिता को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। बुधवार को ग्वाड़ पहुंचे कांग्रेसियों ने बीते दिनों गुलदार के हमले में मारे गए मृतक अंकित के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *