टैक्सी मालिक समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिलेंगे

 

बागेश्वर। टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊं मंडल की बैठक रविवार को नरेंद्र पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में टैक्सी वाहन चालकों की परेशानी पर मंथन हुआ। तय किया गया कि अपनी समस्याओं को लेकर कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।टैक्सी महासंघ के बागेश्वर जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की। वक्ताओं ने कहा कि नैनीताल में टैक्सी की आवाजाही पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इसका लाभ प्राइवेट टैक्सी वालों को मिल रहा है। इसके अलावा कतिपय शिक्षक और अन्य विभागों के कर्मचारी भी सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं। वह अपने वाहन से अन्य शिक्षक व कर्मचारियों को उनके अफिस और घर तक छोड़ रहे हैं। लेकिन इस वजह से टैक्सी चालकों की बैंक किस्त जमा करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्हें सवारियां नहीं मिल रही हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि वह पुख्ता प्रमाणों के साथ कुमाऊं कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे। बैठक में प्रकाश उपाध्याय, ठाकुर सिंह, नवल किशोर, भारत भूषण, नीरज पवार, अरविंद खेतवाल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *