स्कूली बच्चों को सीखाएं आग से बचाव के गुर

Spread the love

अग्निशमन विभाग की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अग्निसुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन दमकल विभाग ने स्कूली बच्चों को आग से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान टीम ने जन-जन तक जानकारियों को पहुंचाने की भी अपील की। कहा कि आग से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना आवश्यक है।
शनिवार को बलभद्रपुर स्थिति डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आग पर काबू पाने के तरीके बताए। अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि गर्मियों के मौसम में छोटी चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले लेती है, इससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। कहा कि कहीं भी आग लगने की घटना होने पर इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दें। अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ने कहा कि कार्यशाला में मिली जानकारी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अग्निशमन उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि प्रत्येक संस्थान को अपने परिसर में अग्निशमन यंत्रों को अवश्य रखना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के पर्यवेक्षक नितिन भाटिया सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *