शिक्षक अरविंद कुमार को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। विवेकानंद एजुकेशन एंड कल्चर फाउंडेशन ने पाबौ के आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिपलघाट में सेवारत सहायक अध्यापक अरविंद कुमार को बेस्ट टीचर 2022 के अवार्ड से नवाजा गया है। अरविंद कुमार 2013 से शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षक की इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग, स्कूल परिवार व उनके परिजनों में खुशी की लहर है। विवेकानंद एजुकेशन एंड कल्चर फाउंडेशन की ओर से उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में नेशनल एजुकेशन आईकॉनिक अवार्ड-2022 का आयोजन किया गया। समारोह में फाउंडेशन की ओर से पाबौ ब्लाक के आदर्श राप्रावि चिपलघाट में सहायक अध्यापक के पद पर सेवारत अरविंद कुमार को बेस्ट टीचर 2022 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षक अरविंद कुमार की नियुक्ति 2013 में राप्रावि कुल्याणी में हुई थी। वह बीत तीन सालों से चिपलघाट में सेवारत हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं। वह मूल रुप से कोटद्वार के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। शिक्षक की उपलब्धि पर सीईओ पौड़ी, बीईओ पाबौ, शिक्षको, कर्मचारियों, विद्यालय परिवार व परिजनों में खुशी जताई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *