शिक्षक-पुलिस कर्मी और मजदूरों को बांटी सामग्री

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का उत्तराखंड में कोविड संक्रमण महामारी के संकट में प्रदेश व्यापी सेवा कार्यक्रम लगातार जारी है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में मोर्चे के सदस्य लोगों की सेवा में जुटे हैं। मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग के ब्लॉक जखोली में रुद्रप्रयाग के प्रवेश द्वार चिरबिटिया में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के बैनर तले सेवा कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर जखोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल के नेतृत्व में मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट, संरक्षक रणवीर सिंह सिन्धवाल, डॉ विकास दुबे और जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण, अंकित रावत, अतुल शाह, देवेश देवशाली, रजत कुमार, जखोली मोर्चे के पदाधिकारी जयदीप शाह, अवतार सिंह, मनमोहन गुसाईं, आशीष भट्ट, सुभाष नेगीं, गजेंद्र राणा की मौजूदगी में चलाया गया। मोर्चे की पूरी टीम ने चिरबिटिया की प्रवेश सीमा में पहुंचकर कोविड ड्यूटी में तैनात शिक्षकों के साथ ही पुलिस कर्मियों, सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों को नोप्रुफ टीम की ओर से सेनिटाइसर, एन 95 मास्क, फेसशील्ड उपलब्ध कराते हुए सेवा कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। मोर्चे के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि इस विपत्ति के समय मे नोप्रुफ टीम अपनी सक्षमता को देखते हुए सेवा को करती रहेगी। मोर्चे के जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग की नोप्रुफ टीम संकट की घड़ी में भी सक्रियता को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जखोली अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल ने कहा कि मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ स्थानों पर ड्यूटी दे रहे कार्मिकों तक अपनी सेवा को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। सेवा कार्यक्रम में अंकित रावत, सुखवीर बिष्ट, हरभजन सिंह बिष्ट, अवधेश सेमवाल ने मुख्य भूमिका अदा की। अंत मे मंडलीय महासचिव गढ़वाल मंडल नरेश कुमार भट्ट के नेतृत्व में अंकुश नौटियाल, नीलम बिष्ट, शशि चौधरी, उमेश गार्ग्य, सन्दीप रावत, रणजीत शाह, प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद भट्ट, गिरिजेश सेमवाल, कमल सिंह, अजय भट्ट, अवधेश सेमवाल आदि ने मोर्चे के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा उखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गार्ग्य की माता के निान पर दो मिनट का मौन रखते हुए मृत आत्मा को श्रद्धाजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *