Uncategorized

42 लोगों की नौकरी वापस देना सुमन को सच्ची श्रद्धांजलि: किशोर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस चंबा में स्थापित हो
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन की जयंती पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को पत्र लिखकर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से निकाले गये 42 कर्मचारियों की नौकरी वापस करने की अपील की। कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस चंबा में ही बनाया जाय।
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को लिखे पत्र में उपाध्याय ने कहा कि जिन श्रीदेव सुमन ने अन्याय के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दे दी, उनके नाम पर चलाये जा रहे विश्वविद्यालय में अन्याय करते हुये उन 42 लोगों की नौकरी छीनना न्याय संगत नहीं है। जिन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है। आज उन्हें निकाल दिया गया है। ओवर ऐज होने से इन्हें कहीं और काम नहीं मिल रहा है। इनके परिवार भूखमरी के कगार पर हैं। इन्हें नौकरी वापस देकर श्री देव सुमन को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। विश्वविद्यालय का कैंपस चंबा में स्थापित करने की मांग करते हुये उपाध्याय ने लिखा कि श्री देव सुमन की अन्याय के खिलाफ 84 दिन के हड़ताल से सबक लेते हुये मैंने 15 दिन का उपवास किया था। जिसके संघर्ष के बाद श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय तो स्थापित कर दिया, लेकिन आज भी स्टाफ है न कैंपस का पता। श्री देव सुमन के आदर्शों का पालन करते हुये विश्वविद्यालय का कैंपस चंबा में बनाये जाने के साथ ही 42 लोगों की नौकरियां वापस करने का निर्णय सर्वथा उचित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!