शिक्षक संदीप को मिला शिक्षा रत्न-2024

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर के ओर से आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घंडियाल कीर्तिनगर के शिक्षक एवं लेखक संदीप रावत को शिक्षा रत्न-2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं लेखन के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्म श्री योग गुरु भारत भूषण ने शिक्षक संदीप रावत को शिक्षा रत्न-2024 सम्मान से सम्मानित किया। संदीप रावत ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न 15 राज्यों से आए लगभग 300 शिक्षक-शिक्षकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रो. पंकज मिश्रा, पद्म श्री प्रो. सेठपाल सिंह, पद्म श्री डॉ. राजन सक्सेना, समाजसेवी काज़ी नदीम अख्तर, ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. पंकज मिश्रा, कुलसचिव प्रो. एसपी पाण्डेय, संजय वत्स सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *