श्रीनगर में कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर ने दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर खोलने के लिए भूमि पूजन किए जाने पर सोमवार को कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने कीर्तिनगर बाजार में अर्थी यात्रा निकालकर पुतले को आग के हवाले किया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर खोले जाने वाले बयान को दुर्भाग्यापूर्ण बताया। मौके पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, सेवादल जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, मगतराम मटियाल, प्रदीप थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ धाम से शीला ले जाकर दिल्ली में भूमि पूजन कर बयान देना दुर्भायपूर्ण है। दिल्ली में केदारनाथ धाम का प्रतीकात्मक मंदिर खोले जाने पर कांग्रेस पार्टी इसका घोर विरोध करती है। कहा कि सीएम ने इस तरह बयान देकर भाजपा की कथनी और करनी को दिखाकर यह साबित कर दिया कि भाजपा हिंदू विरोधी पार्टी है। कहा कि भाजपा ने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोची समझी साजिश के तहत पहले चारधाम यात्रा को प्रभावित किया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि सीएम क्षेत्रवाद की भावना को पैदा करना चाहते हैं। इस अवसर पर दिनेश भंडारी, रामेश्वर लखेड़ा, आशुतोष रावत, वीरेंद्र राणा, राजेंद्र बुटोला, गम्मा सिंह, दिनेश स्नेही, प्रमोद पंवार, सूरत सिंह कुंवर, गोविंद पवार, दिनेश भट्ट, पुरुषोत्तम उनियाल, भरत सिंह, जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *