शिक्षकों और अभिभावक संघ ने किया प्रवेश स्वागतोत्सव में नये छात्रों का उत्साहवर्धन

नई टिहरी। राजकीय जूनियर हाईस्कूल हटवाल गांव और राइंका मोलधार नई टिहरी में प्रवेश स्वागतोत्सव कार्यक्रम बनाया गया। स्कूलों में प्रवेश लेने वालों नये छात्रों का शिक्षकों और अभिभावक संघ के लोगों ने उत्साहवर्धन किया। जौनपुर स्थित हटवाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में वृक्ष मित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूलों में पढ़ाने वाले छोटे बच्चे हुए है। भौगोलिक विषमताओं के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में वेहत्तर संचार सुविधा के आभाव में छात्रों को स्कूली शिक्षा से भी वंचित रहना पड़ा। प्रवेश स्वागतोत्सव मनाकर बच्चों में नई उमंग जगाने का काम किया जा रहा है। राइंका मोलधार में नवीन छात्रों को प्रधानाचार्य मोहन कुमार ने पुरस्कृत भी किया। मौके पर पीटीए अध्यक्ष जगजीत सिंह नेगी, वीपी भट्ट,चंडी प्रसाद डबराल,क्षेपंस सरिता रावत, प्रधानाध्यापक नारायण सुयाल, हेमा रावत, बबली डोभाल, प्रेमदास गडोई, पंचम हटवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *