शिक्षकों ने किया शिक्षामंत्री का सम्मान

Spread the love

चमोली : राजकीय शिक्षक संघ की ओर से बीते दिन ब्लाक सभागार में शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने मंत्री के सम्मुख प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आहरण वितरण अधिकारी घोषित करने, वेतन विसंगति सहित कई मांगे रखी। जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। समारोह का संचालन जिला मंत्री प्रकाश चौहान ने किया। इस मौके पर डॉ. बृजमोहन रावत, सीमा पुंडीर, मोहन नेगी, मीनाक्षी सती, बीरेंद्र नेगी, अनिल डिडोडिपाल, हरेंद्र रावत, डा. कमलेश कुंवर, बीएन किमोठी, दशरथ कंडवाल, नरेंद्र कंडवाल, सुरेंद्र भगत, संतोष बिष्ट, भरत नेगी, भोपाल नेगी, पीएस बिष्ट आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *