ट्राली की चपेट में आया युवक, मौत

चमोली : प्राणमति नदी पर शुक्रवार को निर्माणाधीन ट्रॉली के रस्सी की चपेट में आया युवक ट्रॉली के साथ घिसड़ते चला गया और पहाड़ी से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों के द्वारा जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थराली के प्राणमति नदी पर लोक निर्माण विभाग थराली द्वारा एक ट्राली लगाई जा रही थी। ट्राली का कार्य पिछले चार-पांच दिनों से शुरू हुआ था। शुक्रवार की सुबह थराली गांव निवासी विनोद बिष्ट भी ट्राली के नजदीक पहुंचा। ट्राली से कुछ लोग बाहर जा रहे थे कि अचानक ही ट्राली को खींचने वाला रस्सा पीछे की तरफ घूम गया और उसका पांव रस्सी की लपेट के साथ आ गया। देखते ही देखते युवक जिस स्थान पर ट्राली लग रही है उस पहाड़ी से नीचे गिर गया। स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली तक लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *