कार्यालय प्रबंधन के सिखाए गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान उत्तराखंड की ओर से कार्यालय प्रबंध कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्या भारती के विद्यालयों में कार्यालय किस प्रकार प्रबंध रूप से कार्य कर सकें, इसे लेकर यह कार्यशाला हुई।
सोमवार को हुई कार्यशाला में प्रधानाचार्य, आचार्य एवं प्रबंधन समिति के सदस्य किस प्रकार कार्यालय में सहयोग प्रदान कर सकते हैं इस पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में पौड़ी संकुल विभिन्न विद्यालयों के 18 कार्यालय प्रमुख, प्रधानाचार्य, एवं आचार्य सम्मिलित हुए। इस मौके पर कुंज बिहारी भट्ट, निर्मल केमनी, राकेश चंद्र चमोली, चंदन सिंह नाकोटी, अरुण मोहन, शिव प्रसाद उनियाल, रोहित कुमार, अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह, प्रयाग दत्त चमोली, रोशन सिंह, नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, रणवीर निर्मोही, लक्ष्मण सिंह, मनोहर प्रसाद बूड़ाकोटि, दिनेश सुमन, प्रदीप नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *