उत्तराखंड

टेक्नोलजी ने महिला-पुरुषों के बीच की खाई कम की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। डीएवी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘डिजिटआल रू लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तिकरण कविता से की गई। 11वीं की छात्राओं कहा कि डिजिटल संसाधनों और टेक्नोलजी ने महिलाओं-पुरुषों के बीच खाई कम की जा रही है। आज लड़कियां भी रोजगार सृजन करने में सक्षम हैं। जसजिया कौर, लक्षिता, कंचन, सौम्या, पूजा और दिया लोहनी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षिका मुन्नी पंत ने कहा कि इस वर्ष की थीम महिलाओं के प्रति समानता के भाव के साथ साथ सतत विकास के पथ को प्रदर्शित करती है। महिला विकास का तात्पर्य लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है, उनमें शक्ति और संभावनाएं विद्यमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!