उत्तराखंड

साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहरायेंगे टिहरी के रोहित भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई टिहरी। पर्वतारोही रोहित साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने की तैयारी में है। टिहरी विधायक उन्हें तिरंगा भेंट करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। टिहरी जिले के पौखाल मगरों गांव निवासी रोहित भट्ट साउथ अफ्रीका के तंजाकिस्तान की सबसे ऊंची चोटी पर किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने के लिए टिहरी से रवाना हो चुके हैं। रोहित ने बताया कि किलिमंजारो विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई करीब पांच हजार आठ सौ 95 मीटर है। उन्होंने बताया कि उनका चयन किलिमंजारो की चोटी को फहत करने में हुआ है। कहा कि किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर वह विश्व रिकार्ड बनाना चाहते हैं। रोहित बीते चार अक्तूबर को उतरकाशी के द्रोपदी डांडा (डीकेडी) में आए एवलांच में फंस गए थे। इस दौरान उनको काफी चोटें भी आई थी।ाषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में उनका उपचार चला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पर्वतारोहण के लिए पूरी तहर से फिट है और वह फिर से एक बार पर्वतारोहण का अपना सपना पूरा करने जा रहे हैं। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि रोहित विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर देश का तिरंगा फहराने जा रह है। इससे देश का मान सम्मान तो बढ़ेगा ही साथ ही टिहरी का नाम भी होगा। उन्होंने रोहित को शुभकामना दी है। मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाई, सभासद सतीश चमोली, राकेश भट्ट, जगदंबा भट्ट, राजेंद्र डोभाल, पंचम तोपवाल, शीशराम थपलियाल, कुशलानंद भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!