तहसील दिवस 16 शिकायतें दर्ज, 6 का मौके पर निस्तारण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। तहसील सभागार में तहसीलदार मौहम्मद शादाब की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 16 शिकायतें दर्ज की गयी, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंगलवार को जखोली में आयोजित तहसील दिवस में तहसीलदार मौ.शादाब ने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की दर्ज शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अंकुर रौथाण ने क्षेत्र में बंदरों व सुअरों के बदस्तूर आतंक से निजात दिलाने व ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचाएत स्तर पर शिविर लाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता बीरेन्द्र भट्ट ने पुलिस स्टेशन जखोली की चार दीवारी, कमलेक इन्द्रनगर मोटर माग्र पर उामरीकरण करने सहित दिलली से जखोली परिवहन निगम की बस सेवा लगाने की मांग की है। क्षेपंस आशीष नेगी ने अमर शहीद अतुल नेगी के गांव जाखणी को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रमणी थपलियाल ने नन्दवाणगांव में समस्याओं की शिकायत की हैं। जबर सिंह ने हाई पावर विद्युत लाइन से काश्तकारों को मुआवजा देने की मां की है। इस मौके पर विशाल रावत, शशि नौटियाल,रामरतन पंवार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *