तहसील दिवस तीन सितंबर को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : आम जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने के लिए आगामी 03 सितंबर को नारायणबगड में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में 03 सितंबर, प्रथम मंगलवार को विकासखंड नारायणबगड के सभागार में 11 बजे से 2 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से तहसील दिवस में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *