बीरोंखाल में 19 अप्रैल को होगा तहसील दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जनपद के दूरस्थ ब्लाक बीरोंखाल में 19 अप्रैल को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे करेंगे। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को तय समय पर तहसील दिवस में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कहा कि तहसील दिवस पर जरूरत मंदों को राजस्व, स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि व उद्यान विभाग की ओर से उन्नत बीज दिए जाने सहित विभिन्न विभागीय जानकारियां दी जाएगी। शिविर में पशुपालन विभाग भी अपनी योजनाओं की जानकारी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *