Uncategorized

तहसीलचौक का नाम स्वंतत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाग सिंह के नाम हो –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाग सिंह बिष्ट के बेटे बुद्धि सिंह ने तहसील मार्ग पर धरना शुरू कर दिया है। वे चौक का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाग सिंह बिष्ट के नाम से रखने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने नगर निगम पर कोर्ट के आदेश की अवमानना का आरोप भी लगया है। शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाग सिंह बिष्ट के बेटे बुद्धि सिंह तहसील मार्ग पर धरने पर बैठे। उनका कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार चौक चौराहों पर कोई भी मूर्ति का निर्माण किया सकता है। उन्होंने चौक नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर रखने की मांग की है। कहा कि पहले से ही इस मार्ग को स्व. बाग सिंह बिष्ट के नाम से जाना जाता है। उन्होंने नगर निगम पर नियमों का पालन न करने का भी आरोप लगया है। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती। उनका धरना जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!