भाजपा कार्यकर्ताओंं को बताएं जीत के मंत्र

Spread the love

चमोली : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति और कोर कमेटी बदरीनाथ विधानसभा की बैठक में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बताये। मुख्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं से अभी तक का फीड बैक लिया और चुनावी रणनीति को समझाया। अजेय कुमार ने कहा कि हर कार्यकर्ता चुनाव में पूरी जिम्मेदारी से दिए गए कार्यों को पूरा करे। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर बूथ समितियों से सम्पर्क कर चुनाव की दृष्टि से कार्य करें। महेन्द्र भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पित होकर चुनाव में जुट जाए। भाजपा की विकास और राष्ट्रीयता की सोच के कारण हजारों की संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आपसी समन्वय और आपसी संवाद से ही चुनाव में जुटना है। यह चुनाव हम सब के लिए महत्वपूर्ण है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *