ग्रामीण व विद्यार्थियों को बताए आपदा से बचाव के तरीके

Spread the love

दमकल विभाग की ओर से यमकेश्वर के किमसार में आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दमकल विभाग की ओर से यमकेश्वर के किमसार से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आपदा से बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान दमकल ने जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की। कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है।
कुकरेती भ्रातृ मंडल व दमकल विभाग की ओर से जनता इंटर कालेज किमसार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने कहा कि आपदा अकस्मात आने वाली घटना है। इसे रोका तो नहीं जा सकता है लेकिन उचित प्रबंधन से आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। कार्यशाला में भूकंप, अग्नि, वनाग्नि सहित अन्य आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की गई। इस मौके पर कुकरेती भ्रातृ मंडल के अध्यक्ष सुन्दर श्याम कुकरेती, उपाध्यक्ष वीपी कुकरेती, महासचिव राजेश कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *