ग्रामीणों को संक्रामक रोग से बचने के तरीके बताए

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की ओर आए पैंडुला गांव में जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को संक्रामक रोग से बचने के तरीके बताए गए। यूकोस्ट के सहयोग से आयोजित शिविर में विशेषज्ञों ने कहा कि बीमारी के चपेट में आकर कष्ट उठाने से बेहतर है कि कुछ सावधानियां बरत कर रोगों से दूर रहा जाए। ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके उन्हें दवाएं वितरित की गई।
इस मौके पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म के प्रोफेसर व निदेशक (अवस्थापना) डॉ. सुभाष गुप्ता ने ग्राफिक एरा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ. गुप्ता ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कारोबार करने और रहने वालों को हर तरह के संक्रमण से बचाना बहुत महत्वपूर्ण है। इन्हें संक्रमण से बचाकर गांव कस्बे और दूसरे यात्रियों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। मौके पर डॉ. रचित गर्ग ने कोविड काल के अनुभव सुनाते हुए कहा कि किसी भी संक्रामक रोग से पीड़ित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर डरने की नहीं बल्कि सावधानियां बरतने की जरूरत है। डॉ. मुकुल, डॉ. मारिशा पंवार, डॉ. रोहित शर्मा, डॉ. हिमानी बिंजोला ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। आयोजन में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की डॉ. विदुषि नेगी और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनवर्सिटी के कालेज ऑफ नर्सिंग के वाइस प्रिंसिपल अकबर नवाज ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल, आशाराम ममगांई, चंद्रमणि पोखरियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *