टैंट व्यापार एसोसिएशन ने व्यापारियों की नई रेटलिस्ट जारी की

Spread the love

हल्द्वानी। सहालग से पहले टेंट कारोबारियों ने महंगाई का बड़ा झटा दिया है। उन्होंने टेंट के सामान के किराये में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। बाकायदा बैठक के बाद नई रेट लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट जारी होने के बाद एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी इससे ज्यादा किराया नहीं ले सकेंगे, लेकिन सहालग में टेंट किराये पर लेने वालों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। शुक्रवार को महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन की बैठक हुई। एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन पांडे एवं चेयरमैन प्रकाश भट्ट ने बताया कि टेंट के सामान की नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक फुल प्लेट का 600 रुपये, जय माला कुर्सी हजार रुपये, फैंसी सोफा हजार रुपये, कफी मशीन 1500 रुपये समेत 65 चीजों के किराये के दाम तय कर दिए हैं। जिनका किराया 10 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है। महानगर अध्यक्ष ने बताया इसमें 10 फीसदी तक किराये की वृद्घि की गई है। बताया जो व्यापारी कम रेट में कार्य कर रहा है या ग्राहक करा रहा है उसके द्वारा कम लागत होने या भाग जाने पर संगठन किसी भी तरह का सहयोग नहीं करेगा। इसके अलावा व्यापारियों ने अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए अग्रवाल गैस एजेंसी के अमित अग्रवाल को अधित किया। उनसे निरीक्षण करवाकर अग्निशमन यंत्र लगवाने और एनओसी के लिए आवेदन करने को कहा। इस दौरान एसोसिएशन ने अपनी रेटलिस्ट व फोल्डर का लोकार्पण किया। बैठक में महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मनोज कपिल, संरक्षक हरजीत सिंह सच्चर, लक्ष्मण सिंह मेहरा, प्रचार मंत्री सोनू केसरवानी, नवीन बोहरा, दीपक सिंह कन्याल, हेम भगत, दिनेश पडालिया, हेम क्यूरा, गोपाल बलुटिया, मनोज भट्ट, पुरन सिंह नेगी, नंदू कर्नाटक, राकेश क्युरा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *