देश-विदेश

पेरू में भयानक सडक़ दुर्घटना, बस पलटने से 10 लोगों की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लीमा , पेरू के दक्षिणी क्षेत्र पुनो में तडक़े यात्री बस के पलट जाने से करीब 10 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। दुर्घटना उस समय हुई, जब ट्रांसपोर्टेस टूरिस्मो यूनिवर्सल नामक कंपनी द्वारा संचालित अंतरप्रांतीय बस कुस्को शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस सडक़ सडक़ पर पलट गयी। बस में 24 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी और कयी लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों को इलाज के लिए सैन जुआन डे डिओस अयाविरी अस्पताल और सांता रोजा जिले के एक क्लिनिक में ले जाया गया। इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!