अब घर बैठे ले स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। पहाड़ के दुरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने एक अनूठी पहल की शुरआत की है। जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान और मेडिकल के क्षेत्र में काम कर रही मेडोगों संस्था के द्वारा आगे आकर कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने बताया कि मेडोगों संस्था के सहयोग से पौड़ी जनपद में लोगों के लिए टोल फ्री नम्बर 8010029029 जारी किया गया है। जिस पर कॉल कर मरीजों को डॉक्टरी सलाह मिल पाएगी। संस्था की ओर से जनपद में दो सेंटर भी खोले जायेगें। जहां पर मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ ही दवाइयां भी उपलब्ध हो सकेंगी। उम्मीद की जा रही है कि कोरोना काल में इस तकनीक का लोगों को बेहतर फायदा मिल सकेगा। इस मौके पर कामेश्वर राणा जिला अध्यक्ष कांग्रेस, केशर सिंह नेगी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, बृजमोहन सिंह नेगी, प्रतीक बिष्ट प्रदेश सचिव युवा, सुरजन रौंतेला, राजकमल नेगी, आरती रावत वार्ड सदस्य नगर पंचायत सतपुली, अमित गोयल, नरेंद्र सेमवाल, प्रवीन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *