प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का मकसद : निशंक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक इन दिनों गढ़वाल भ्रमण पर हैं। गुरुवार को वह कोटद्वार पहुंचे और भाजपा कार्यकत्र्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है और इसी के तहत वह कार्य कर रही है।
वन विभाग के पनियाली गेस्ट हाउस में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है भाजपा पूरी ताकत के साथ सत्ता में आई है। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने का कार्यकर्ता जश्न मनाएं, सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत को रिकॉर्ड मतों से हुई जीत बताया। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जनता ने मान लिया है कि भाजपा ही देश का विकास कर सकती है। इसके बाद डॉ. निशंक ने सिद्धबली बाबा के दर्शन भी किए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला महामंत्री जंगबहादुर रावत, हरीश खर्कवाल, हरी पुंडीर, राजगौरव नौटियाल, सतीश गौड़, विजयानंद पोखरियाल, अतुल डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *