जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जनपद पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 50 हजार रुपये की रकम वापस लौटाई है।
नोडल अधिकारी साईबर क्राइम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी ने बताया कि सुनील कुमार नैथानी निवासी श्रीनगर ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ 75 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के संबंध में संबंधित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक के खाते में 50 हजार रुपये वापस कराए गए।