धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार: कण्वघाटी स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इसलिए उन्हें अपने बेहतर भविष्य के लिए जीवन का लक्ष्य तय करना चाहिए। इसके उपरांत बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिंदी सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सबसे अधिक सराहा। प्रधानाचार्य केके बड़ोला ने बताया कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस मौके पर डा.आरपी ध्यानी, डीएम रतूड़ी, डा.ग्रीस उनियाल, अनुपम शर्मा, राकेश चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *