सबसे बड़ी सेवा है राष्ट्र निर्माण की सेवारू सेमवाल

Spread the love

चमोली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। जिसमें स्वयं सेवकों के सहयोग के साथ ही हर नागरिक का सहयोग होना जरूरी है। गुरूवार सुबह यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यवाह सेमवाल ने कहा कि हिेंदू संस्ति विश्व की सबसे पौराणिक और समृद्घशाली संस्ति है। अखंडता में एकता की यह संस्ति आज विश्व में अपने विशेष पहचान बना रही है। सेमवाल ने स्वयं सेवकों से संगठन की कार्यप्रणाली, संगठन विस्तार, मुहल्ला और ग्राम स्तर पर स्वयं सेवकों की सेवाएं सहित कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जिला कार्यवाह राजेंद्र सिंह भंडारी, सह जिला कार्यवाह ड़ एपी हटवाल, जिला प्रमुख मुरलीधर चंदोला, जिला प्रचारक जगदीप, भरत दानू, दिनेश कुनियाल, बीके उपाध्याय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, विहिप के नगर उपाध्यक्ष एपी गौड़, बीडी भट्ट, केपी सती, चेतन मनोड़ी, आलम सिंह, प्रह्लाद सती, अनिल कंडवाल, रामेश्वर प्रसाद सती, सूरज नेगी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *