बलूनी बने लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के खंडीय अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की खंडीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दीपचंद बलूनी को अध्यक्ष व घनानन्द बहुगुणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी व जिलामंत्री मंत्री करण सिंह चौहान की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन करते हुए संतोष कुमार जखमोला को कोषाध्यक्ष, दर्शन सिंह को संयुक्त मंत्री, अर्जुन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *